जाना-पहचाना चेहरा। बात कहने का नया अंदाज़।

Stikumi आपकी फ़ोटो और आपके अंदाज़ की बातों को आपके अपने स्टिकर पैक में बदलता है। रोज़ की बातचीत में अपनी झलक लाने का यह एक छोटा-सा तरीका है।

अपने अंदाज़ में बात कहें

एक स्टिकर आपकी प्रतिक्रिया, अपनों के बीच का मज़ाक या वही बात हो सकता है जो आप हमेशा कहते हैं। कुछ अपना लेकर शुरू करें और बाकी को भी अपना अंदाज़ दें।

जाना-पहचाना चेहरा

अपनी फ़ोटो, पालतू की फ़ोटो या ऐसी तस्वीर से शुरू करें जिसे इस्तेमाल करने की आपको अनुमति है। आपका चुना हुआ किरदार पैक का आधार बनता है।

बातें आपके अंदाज़ में

स्टिकर बनाने से पहले चुने हुए टेम्पलेट का टेक्स्ट बदलें, ताकि पैक में आपकी अपनी बातें हों।

गैलरी से आगे, बातचीत तक

अपने डिवाइस पर उपलब्ध विकल्पों से तैयार स्टिकर की तस्वीरें सेव और शेयर करें।

ऐसा पैक बनाएँ जो बिल्कुल आपके अंदाज़ का हो

पसंदीदा टेम्पलेट और अपनी फ़ोटो चुनें, फिर स्टिकर का टेक्स्ट अपने अंदाज़ में लिखें। अपनों के बीच अगला मज़ाक आप शुरू करें।

कोई सुझाव या सवाल है? थोड़ी मदद चाहिए?

स्टिकर बनाने, सेव करने और खाते से जुड़े सवालों के लिए सहायता केंद्र देखें, या हमें बताएँ कि आप क्या बनाना चाहते हैं।